कुलदेव चित्रगुप्त महाराज के पद चिन्हों पर चलकर सामाजिक कलम पर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले अजय पटनायक ‘मयंक’ एक कवि ही नहीं एक उत्कृष्ठ साहित्यकार और छंद गुरु व कुशल मार्गदर्शक हैं,जो कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर साहित्य की सेवा कर रहे हैं और अपने सृजन धर्मिता से समाज में साहित्य को प्रकाशित कर रहे हैं । इससे समाज ही नहीं अपितु पूरा क्षेत्र साहित्यिक गतिविधियों से चर्चित हो रहा है। इस सराहनीय कार्य को सम्मान देने के लिए गत दिनों करण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनके इस योगदान को केंद्रित करते हुए “समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
जगनारायण पटनायक ,जगदीश पटनायक व समाज के वरिष्ठ जनों के आतिथ्य में यह सम्मान समारोह आयोजित की गई थी, जिसे समाज के अध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक ने इस पुनीत कर्म को मूर्त रुप देते हुए अपने आशीर्वचनों से इस अजय जी के उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की तथा युवाओं को प्रोत्साहित व ऊर्जावान बने रहने का संदेश दिया । समाज गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर अजय पटनायक को सुकदेव पटनायक, जय पटनायक, नीलांबर पटनायक, गुलशन खम्हारी,तेजराम नायक,सुखदेव राठिया,पुष्पा पटनायक,आशा मेहर,सुधा देवांगन ,इंदु साहू,दीपक महापात्रे,राजेश पटनायक,कमलेश देवता, खीरसागर पटनायक,और समस्त सामाजिक साहित्यिक समूहों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।

