लमडाँड़ के अंतर्गत संकुल केंद्र बरडीह के मा. शा. बरडीह में पदस्थ हमारे मार्ग दर्शक पथ प्रदर्शक वरिष्ठ प्रधान पाठक माननीय साहेब राम पटेल जी की प्रथम नियुक्ति सन 1988 में शासकीय हाई स्कूल उरबा में सहायक शिक्षक के रूप में उसके पश्चात प्राथमिक शाला कोड़ामाई फिर मा.शा.कोड़ामाई से मा.शा.कोडकेल के पश्चात सन 2018 से मा.शा.बरडीह में आज पर्यन्त तक अपनी सेवायें दी और आज उनकी सेवा काल के अंतिम दिवस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बहुत ही भव्य रूप बाजे गाजे के साथ शिक्षकों के साथ मिलकर स्कूली बच्चों के द्वारा पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और गांव वालों के द्वारा प्रत्येक घर के बाहर दिप कलश प्रज्वलित कर स्वागत किया गया , उक्त कार्यक्रम में हमारे नव पदस्थ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमान नेवास लकड़ा जी , संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री शैलेश बेहरा जी , संघ के जिला संयोजक श्री पंकज पटनायक जी, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित व स्काउट/गाईड के ब्लॉक सचिव शिक्षक श्री कान्हूराम गुप्ता जी , संकुल प्राचार्य श्री रमाकांत पटेल जी , पूर्व समन्वयक श्री शुरेश यादव जी तथा दोनों संकुल के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ मंच का संचालन हमारे शैक्षिक समन्वयक श्री दयाराम बेहरा जी ने किया , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में श्री पटेल सर जी के बेदाग 35 वर्षों की सेवा काल की सराहना करते हुए उनके साथ अपने आगे का जीवन सुखमय ढंग से परिवार के साथ ब्यतीत करते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यो में भी उनका रुचि बना रहे इसी तरह से सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं दी गई ।

