पत्थलगांव 07 नवंबर। श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा शिव मंदिर प्रांगण ईला बोटराकछार मैं आयोजन की गई है। भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता माता जानकी जी की श्री श्री कपिल मुनि 108 किलकिलेश्वर बाबा जी की मंत्र उच्चारण दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया 9 दिन की रामलीला महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी शामिल हुए।


इस अवसर पर आरती सिंह ने प्रभु श्री राम जी को प्रणाम करते हुए कहा प्रभु श्री राम जी जगत के पालन हारी है जिनके नाम मात्र लेने से भवसागर से तर जाते हैं जिनका नाम सुख दुख दोनों में लिया जाता है आज की युवा पीढ़ी को धर्म ग्रंथों संस्कृति मे जागृत करने की आवश्यकता है। अंत में उन्होंने कहा इस ज्ञान रूपी गंगा में शामिल करने के लिए सभी को धन्यवाद दिये। इस मौके पर हरगोविंद अग्रवाल ने कहा बाल्मीकि तुलसीदास जी बड़े ही सुंदर रामायण की संरचना कि है मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी कथा समझ कर अपने जीवन में उतारकर हमें अनुसरण करना चाहिए भगवान राम जिस तरह रामराज कायम किए थे हमें भी राम जी की आदर्श को पालन कर धैर्य होने आवश्यकता है जैसे हम अपने चेहरा देखने के लिए दर्पण का उपयोग करते हैं उसी तरह भवसागर में तरने के लिए ज्ञान रूपी रामायण का रसपान करना आवश्यक बताया।
आज हमारे धरोहर संस्कृति परंपरा को युवा पीढ़ी से जोड़कर रखने की जरूरत है। कथावाचक श्री राम श्रूगार व्यास जी विंध्याचल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ने बताया प्रथम दिवस भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए आगे बढ़ाया जाएगा हमारा रामलीला कार्यक्रम संध्या 8.00 से रात्रि 11.00 बजे तक आरंभ रहेगा। इस पुनीत अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी सरपंच कृष्णा नाग पूर्व सरपंच प्रमोद पायलट देवा चंद यादव देवेंद्र यादव टिकेश्वर यादव दशरथ यादव कैलाश यादव टिंकू एवं भारी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे।

