पत्थलगांव. कार्तिक मास मे कार्तिक पूर्णिमा के पावन शुभ अवसर पर ग्रामीण अंचलों में भगवान कार्तिकेश्वर जी की मूर्ति स्थापना कर बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक पूजा पाठ कर एवं भारी हर्षोल्लास से ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का केंद्र बना हुआ है । इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सरई टोला में करमा नाच एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री आरती सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जी को आमंत्रित किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर नाटक एंव कर्मा का आनंद ले रहे थे अपने बीच अपने जनप्रतिनिधियों को पाकर अति उत्साहित होकर जोर-जोर से नारा लगा रहे थे राम पुकार सिंह जिंदाबाद आरती दीदी जिंदाबाद हरगोविंद अग्रवाल जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद एवं फूल माला करमा नृत्य कर स्वागत किया गया।




एवं प्रदेश कांग्रेश महामंत्री आरती एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य बुधिया रिंन सोनी भगवान कार्तिकेश्वर जी चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया । ग्राम पंचायत पनसौवा मैं भगवान कार्तिकेश्वर जी का स्थापना किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य बुधिया रिंग सोनी को करमा नाच छत्तीसगढ़ी लोक स्वागत गीत गाते बजाते झूमते हुए परंपरा के आधार पर स्वागत किया गया ।। तत्पश्चात कर्मा एवं नाटक की शुरुआत प्रदेश कांग्रेश महामंत्री आरती सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।। जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा भगवान कार्तिकेश्वर आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें यही मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं आज हमारे ग्रामीण अंचल के भाई बहन माता बहनों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर परंपरा को संजोग कर जीवित रखा है आप सभी को यहां देख कर बहुत ही खुशी महसूस मुझे हो रही है छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ की कला प्राकृतिक को बहुत ही महत्व दिया है
ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा आप लोगों को छत्तीसगढ़ी पारंपारिक वेशभूषा में देखकर मुझे बहुत ही आनंद आया ऐसी परंपरा ऐसी आस्था ऐसी हमारी छत्तीसगढ़ की धरोहर पूरे भारत में नहीं है इस आनंद की बेला में आप सब ने मेरा मन मोह लिया है
जिला पंचायत सदस्य बुधिया रिंन
सोनी ने कहा आप सबकी आस्था प्रेम देखकर मैं भाव विभोर हो गई वास्तव में हमारी ग्रामीण अंचल की माता बहनों भाइयों एकता प्रेम आस्था भाईचारा संस्कृति रीति रिवाज हमारी छत्तीसगढ़ की पहचान है हमारी छत्तीसगढ़ की सभ्यता को आप सब ने साबित कर दिया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यगण एवं महिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी ने एक डिजाइन की कुर्ता पजामा में तथा महिलाएं एक रंग की साड़ी में अपना पहचान बनाई हुई थी
सरपंच उप सरपंच ग्राम वासी सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में आसपास के ग्रामीण जन शामिल हुए थे

