ग्राम महिला समूह ने खरसिया शिवसेना इकाई के साथ मिलकर नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
खरसिया। शिवसेना इकाई एवं ग्राम पंचायत मदनपुर की महिला समूह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कोरोनाकाल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अंत्योदय कार्ड व प्राथमिकता कार्ड वाले सभी हितग्राहियों को प्रत्येक सदस्य अनुसार 5-5 किलो चावल सदस्यों अनुसार वृध्दि की गई है। लेकिन वर्तमान सोसायटी संचालक मदनपुर द्वारा गरीबों को वृद्धि चांवल का वितरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि हमे चावल वृद्धि की जानकारी नही थी, जिसका फायदा सोसायटी संचालक ने उठाया है।
सरकार द्वारा अभी अक्टूबर नवम्बर 2 माह का चावल में भी बढ़ोतरी किया गया है। जिसमें सोसायटी संचालक द्वारा राशन कार्डधारियों के राशनकार्ड में बढ़ोतरी चावल को लिखा तो जा रहा है, लेकिन वास्तव में उन्हें बढ़ा हुआ चावल नहीं दिया जा रहा। जिसकी शिकायत कार्डधारियों ने आज एसडीएम से की है और सोसायटी संचालक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का मांग की है।
आपको बता दें कि खरसिया विधानसभा के लगभग प्रत्येक ग्राम पंचायत व शहर में इस प्रकार की राशन सामग्री में गड़बड़ी किया जा रहा है। वहीं महिला समूह ने कहा कि गरीबों का चावल खाने वाले ऐसे भ्रष्टाचारी सोसायटी संचालक के ऊपर उचित जांचकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने गए ग्राम महिला समूह एवं शिवसेना के विधानसभा अध्यक्ष पिंटू यादव, ग्राम अध्यक्ष मदनपुर नरेन्द्र बरेठ, यदु साहू, रुकसार, कुमारी, मोहनलाल, सुमित निषाद, छाया, शिवकुमारी, सोनारिन, राखी, सरोज, मालिकराम, गायत्री, अमर और मोहनलाल गवेल शामिल रहे।

