रायगढ़. हमें अपना जन्मदिन, वर्षगांठ व अन्य खुशी के मौके पर वृद्धाश्रम, गोशाला व कुष्ठ आश्रम में जाकर मनाने चाहिए, क्योंकि बुजुर्गों व जरूरतमंदों के साथ जन्मदिन मनाने से उनका आशीर्वाद तो मिलता ही है, इसके साथ-साथ हमारे आने वाली पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता गजेन्द्र बाघ (पिंटू) जो हमेशा से ही अपने सरल स्वभाव और सेवा भाव से युवाओं के साथ मिलकर जन हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है और युवाओं में खासा लोकप्रिय है। 15 नवंबर को रायगढ़ के इन्द्रा नगर स्थित बापू कुटिया वृद्धा आश्रम में सामाजिक संगठनों क्षेत्र से कई लोगो ने मिलकर गजेन्द्र के साथ फल एवं कम्बल वितरण कर बुजुर्गो के साथ केक काट कर मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वृधो का हाल-चाल जानकर की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के लिए फल व बिस्किट की व्यवस्था की।

गरीबों की सेवा व उनके प्रति समर्पण की भावना हर व्यक्ति के अंदर जाग्रत होना चाहिए। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही हम प्रगति की राह पर पहुंचते हैं। पिन्टू गजेंद्र बाग जी ने जन्मदिन में वृद्घजनों को कंबल वितरण के दौरान कही।
समाजसेवी लीलाधर बानू खुंटे जी ने बुजुर्गों की सेवा को पुण्य कार्य कहा आज हम नौजवान हैं तो कल हम भी इसी श्रेणी में पहुंचेंगे और बुजुर्ग हो जाएंगे। इसलिए ऐसा सेवा भाव सभी लोगों को करना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा ही सभी सेवा में सर्वोपरि माना जाता है।

हमारी माता समाजसेवी जस्सी फिलिप आंटी जी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में विक्रम कुमार भूपेन्द्र बाग ,गोवर्धन शार्थी, सोनू जाटवर ,श्रेयांस ठाकरे, शौर्य देवांगन, अजित महंत ,मनीष महंत ,संगीत ओगरे ,राजू बंजारे ,सागर बहेरा, रजत महानंद अन्य लोग सम्मलित रहे।


