पत्थलगांव। जमीन की नापजोंक कराने गए कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल के साथ कुमेकेला गांव में मारपीट की गई है मामला पत्थलगांव थाने का है।
जानकारी के अनुसार पत्थलगांव के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जमीन के मामले में नजदीक के गांव कुमेकेला गए जहां उनकी जमीन भी है जहां अन्य मालिक, आरआई, पटवारी भी मौजूद थे। जहां उनकी उपस्थिति में जमीन की नपाई जोकाई चल रही थी, जहां घटना को अंजाम देने वाले दूसरे पक्ष की भी जमीन है। इसी दौरान अचानक हरगोविंद अग्रवाल को किसी बात को लेकर बगल जमीन के परिवार के लोगों एवं उनके परिवार के लोग भीड़ की संख्या में आए और लाठी डंडों से उनके ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे गोविंद अग्रवाल जमीन पर गिर गए, जिनके उपर ताबड़तोड़ वार किए गए जिससे उनके सर, नाक, पेट, पीठ पर गंभीर चोटें आईं हैं । घटना का एक वीडियो भी बना है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस कदर अग्रवाल पर मारपीट नही पूरी तरह हमला किया गया है जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें लगी है जो एक जानलेवा हमला ही है जो घटना बिल्कुल मॉब लीचिंग की तरह वीडियो में दिखाई पड़ रही है जिन्हें घटना के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए रिफर कर दिया गया है। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई और जानकारी पाकर विधायक रामपुकार सिंह सहित सभी कांग्रेसी एवं प्रेस क्लब के पत्रकार भी अस्पताल पहुँच गए एवं स्तिथि की जानकारी ली ।
पुलिसकर्मी ने बचाई जान – घटना अनुसार भीड़ की शक्ल में पहुंचे लोगों ने वीडियो में जो दिख रहा है उसमें गोविंद अग्रवाल के उपर ताबड़तोड़ लाठी डंडे एवं अन्य हथियारों से हमले जैसी मारपीट की गई है । इस घटना में हरगोविंद अग्रवाल की जान भी जा सकती थी लेकिन मौके पर उपस्थित आरक्षक बलराम पैंकरा की वजह से उनकी जान बची। आरक्षक पैंकरा ने खुद की जान की परवाह न करते हुए उन्हें चिल्लाया रोका एवं हाथ भी जोड़ा तब जाकर उन लोगों ने उन्हें छोड़ा।
इस मामले में इस घटना की पत्रकारों ने प्रेस क्लब के माध्यम से घटना की निंदा की है एवं प्रशासन से तत्काल कारवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है क्योंकि ऐसे घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति हो रही पूर्व में ऐसे मामले हो चुके हैं जिस पर लगाम कसी जानी चाहिए ।
वहीं मामले में टीआई कुजूर ने बताया की आवेदन लिया गया है कार्रवाई जारी है।

