चंद्रपुर- मुखबीर सूचना पर ग्राम पुरेनातेली में संजय कुमार जायसवाल अपने घर में हाथ भट्टी महुआ शराब रखने की सूचना पर संजय कुमार जयसवाल के घर दबिश दिया गया जो मकान एवं बाड़ी की तलाशी लिए जाने पर बाड़ी में हाथ भट्टी महुआ शराब अवैध रूप से छुपाकर रखा हुआ था जो आरोपी संजय कुमार जयसवाल के कब्जे से 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर विधिवत कार्यवाही की गई एवं आरोपी संजय को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना चंद्रपुर की कार्यवाही। आरोपी 20-20 लीटर वाले प्लास्टिक के दो जरीकैन में कुल 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब आरोपी बाड़ी में छुपा कर रखा था। 34 (2 )आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

