रायगढ़। जिले चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भयानक दुर्घटना प्रकाश में आई है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा सवार दो लोगों को पूरी तरह से रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना आज शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। दो युवक एक्टिवा में सवार होकर जामगांव की तरफ जा रहे थे तभी जामगांव बस्ती के पहले मोड़ उड़ीसा नंबर प्लेट की एक बोलेरो तेज रफ्तार से आते हुए उन्हें ठोक दिया। हादसा इतना भयानक था कि सड़क खून से लाल हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
मृतक युवक का नाम सुरेश खड़िया मांझा उम्र 35 वर्ष जो कि माझा पारा बड़े अतरमुड़ा का रहने वाला था। वह दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुर्घटना करने वाली बोलेरो OD 05 A 7429 घटना के बाद फरार हो गए थे जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।


