रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर में गैस लाइन फटने से 4 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों का ओपी जिंदल फोर्टिस में इलाज जारी है।
कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिंदल स्टील एंड पावर, पतरापाली के डीआरआई टू में हुई है। यहां गैस लाइन फटने से 4 मजदूर घायल हो गए हैं। चारों का इलाज ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में किया जा रहा है। घटना सोमवार शाम 4:45 पर घटित हुई है।
अभी तक घायलों का नाम और उनकी स्थिति के बारे में कोतरा रोड थाना प्रभारी और कोतरा रोड पुलिस को पता नहीं चल पाया है।

