रायगढ़. 28 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शहर युवा मोर्चा व दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली ऑफिस का घेराव किया गया। छत्तीसगढ़ में लगातार बिजली बिल की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा विभिन्न चरणों में बिजली बिल को लेकर आंदोलन कर रही है, इसी तारतम्य में आज जिला भाजपा कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बिजली ऑफिस पहुंचकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस को घेर लिया। जहां पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गेट में रोकने का प्रयास किया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गेट के सामने ही बैठ गए व नारेबाजी करते रहे, जहाँ नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार , अपने चुनावी वायदों को पूरी तरह से भूल चुकी है। बिजली बिल हाफ का वायदा कर,सरकार,साल दर साल बिजली की दरों में न केवल बेतहाशा वृद्वि कर रही है बल्कि सुरक्षा नीधि के नाम पर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी डाल रही है। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा सौंपा।
प्रदेश के हर तबके में इस वक्त बिजली बिल को लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है,जहाँ बिजली बिल अत्यधिक आने से उपभोक्ताओं में चिंता देखने को मिल रही है, वहीं उनकी आवाज को बुलंद करते भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता इस विषय में पुरजोर विरोध बिजली बिल हाफ दर्ज कर सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। रायगढ़ जिले में भी उक्त समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान हैं, जिनकी आवाज बुलंद करते हुए सभी मंडलो में नुक्कड़ सभा और सब स्टेशन का घेराव किया जा रहा है। युवा मार्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार सिर्फ जुमला के रूप में बिजली बिल हाफ व किसानों के हितैषी बनने की बात कहती रही है। अब भूपेश बघेल का असली चेहरा हो उजागर हो गया है। कांग्रेस ने बिजली बिल के नाम से चुनाव से पहले सिर्फ झूठा वायदे कर प्रदेश की जनता को ठगा और सत्ता में आसीन हुए और आज प्रदेश की जनता के समक्ष भूपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ रहा है।

