रायगढ़ 16 अक्टूबर। समाज सेवा में अग्रणी रायगढ़ की दिग्गज संस्था लायनेस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने विश्व ग्लोबल हैंड वॉश डे और वल्र्ड फूड डे पर शहर स्थित मिशनरीज ऑफ चैरेटी पहुंची। संस्था ने यहां की महिलाओं को हाथ धोने का सही तरीका बताया। साथ ही उन्हें स्वच्छ हाथ के फायदे बताये। उन्होंने महिलाओं को बताया कि साफ हाथ से विषाणु और जीवाणु संक्रमण से बचा जा सकता है। लायनेंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने मिशनरीज ऑफ चैरेटी की महिलाओं को हैंड वॉश दिया जिससे वे नियमित रूप से अपना हाथ धो सके। वही आज खाद्य दिवस के अवसर पर भी संस्था ने महिलाओं को खाद्य पदार्थ देकर खाने के महत्व को समझाया। लायनेस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी की अध्यक्ष पुष्पा महामिया के नेतृत्व में संस्था ने वल्र्ड हैंड वॉश डे और वल्र्ड फूड डे मिशनरीज ऑफ चैरेज के साथ मनाया।

