धुरकोट -डभरा । डभरा मुख्यालय के गाँव धुरकोट में तालाब किनारे हुई दुर्घटना ,दुर्घटना में कार चालक सायकल चालक को बचाते बचाते स्वयं बाल -बाल बचा । बताया जा रहा ग्राम धुरकोट निवासी नरेश चंद पटेल आज सुबह अपने रिश्तेदार के यहां दशकर्म में गया था रिश्तेदार के गाँव किरारी से अपने गाँव धुरकोट लौट रहा था ।धुरकोट के मंदिर तालाब मोड़ की ओर अपने घर के लिए कार आगे बढ़ा रहा था तभी एक सायकल चालक कहीं से आ धमका और उसे बचाते अपनी कार अनियंत्रित होकर ठेले के छपर में जा घुसी ।दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुए हैं कार स्विप्पट डिजायर वाहन क्रमांक C G 11 A Q 34 20 क्षति ग्रस्त हो गई है । कार चालक नरेश चंद पटेल अपनी पत्नी के साथ था घटना को लेकर गाँव में चर्चा है घटना होने के बाद तालाब किनारे लोगों की भीड़ लग गई थी । यह घटना लगभग 4 बजे आस पास हुई उस समय रोड़ पर लोगों का बहुत कम आना जाना था एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गया ।


