रायगढ़. छग एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला प्रभारी विकास सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर रायगढ़ जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ हुसैन द्वारा टीकमसिंह ठाकुर को जिलाउपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर एनएसयूआई छग प्रभारी विशाल चौधरी के अनुमोदन तथा प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय व जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन की सहमति से 5 मई 2023 को रायगढ़ शहर जिला एनएसयूआई में सक्रिय युवा छात्र नेता टीकमसिंह ठाकुर को जिलाउपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले कई सालों से छात्र राजनीति में सक्रिय, मिलनसार टीकमसिंह जनपद पंचायत रायगढ़ के पंचायत सचिव रघु सिंह ठाकुर के सुपुत्र हैं। जिलाउपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर करते हुए टीकमसिंह ने कहा कि हमने सदैव छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है तो मैं आगे भी दुगुने उत्साह से कार्य करता रहूंगा।


