रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 4 दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था।
जानकारी के अनुसार, ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जिलों में तापमान
लोग रात तक उमस से बेचैन रहे। अधिकतम तापमान रायपुर में 34.2, माना एयरपोर्ट में 33.4, बिलासपुर में 33.5, पेण्ड्रारोड में 32.8, अंबिकापुर में 31, जगदलपुर 33.8, दुर्ग 33.2 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में येलो अलर्ट
20 सितम्बर – जशपुर, रायगढ़
21 सितम्बर – सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर
इसके अलावा सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

