अभनपुर से रायपुर के बीच 9 साल बाद ट्रेन का परिचालन रविवार को फिर से शुरू हुआ, जिससे नगरवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहभट्टा, बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का शुभारंभ किया।
पहले दिन ही राजिम, धमतरी और 20 से अधिक गांवों से 800 से अधिक यात्री अभनपुर स्टेशन पहुंचे, जबकि कुल यात्री संख्या लगभग 1000 रही। यात्री सुबह 12 बजे से ही स्टेशन पर मौजूद थे, और जैसे ही ट्रेन के रवाना होने की घोषणा हुई, हर किसी के चेहरे पर खुशी झलकी।
नई लोकल ट्रेन ने सड़कों पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोग बाहर आकर ट्रेन को हाथ हिलाकर बधाई देते रहे। ट्रेन ने 70-80 किमी/घंटा की गति से महज 1 घंटे 10 मिनट में रायपुर पहुंची। अब ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह सफर पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का आनंद भी दिलाया।

