रगजा (सक्ती). ग्राम पंचायत के वार्ड 17 उटवान डेरा में सीसी रोड का भूमिपूजन जीवन दीप समिति के सदस्य भवानी सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि लंबे समय से गांव में सीसी रोड की मांग की जा रही थी, ग्रामीणों की मांग अब पूरी होने जा रही है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनहरण राठौर भी ग्राम पंचायत रगजा के विकास के लिए प्रयासरत हैं। भवानी सिंह ठाकुर ने कहा कि रगजा को विकसित ग्राम बनाने के लिए वे ग्रामीणों के साथ है। सरपंच मोंगरा अक्ती कुर्रे ने कहा कि पुरानी मांग पूरी होने जा रही है, इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में उपसरपंच सीमा यादव, पंच रजनी कन्हैया उरांव, बाई विशाल साहू, रामेश्वर सिदार, रवि उरांव, तिहारीन देवसिंह उरांव, तारा राधे उरांव, आशा देवी, प्रकाश महंत, मग्लेश्वरी शिव सिदार, लीलावती त्रिभुवन चौधरी, अरुण कुर्रे सहित गांव के राजेन्द्र उरांव, अश्वनी साहू, आलोक यादव, दीपमाला उरांव, राजभान सिंह, अजित कीर्ति साहू, इश्वरी, पूर्व सरपंच सरिता मनोज साहू, बहादुर उरांव, बेनी, जंबू उरांव, छतर सिंग, हेम बाई, फीरतू उरांव, मूलचंद, बसंत साहू, लव उरांव, कृष्णा साहू, मनीष कुर्रे, निर्मल प्रसाद दुबे सहित अन्य गणमान्य ग्रामवासी मौजूद रहे। आयोजन }ग्राम रगजा के उटवानडेरा में सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, आवागमन की परेशानी से मिलेगी मुक्ति

