अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान , नई दिल्ली , भारत ‘ द्वारा सोमवार दिनाँक 02 अक्टूबर 2023 को ‘ मयंक हॉटल सभागार , जिला – जांजगीर – चांपा , छत्तीसगढ़ ‘ में ‘ राष्ट्रीय प्रतिभा अलंकरण समारोह ‘ का आयोजन किया गया । जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से पधारे प्रतिभावान प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । जिसके अन्तर्गत विलक्षण प्रतिभा , समाजसेवा की भावना , साहित्य सृजन , कला – संस्कृति संवर्धन , शिक्षा प्रदेयों , महनीय शोधकार्य , सुदीर्घ हिन्दी सेवा सम्बन्धी राष्ट्र नवनिर्माण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था ने गौतमसिंह पटेल ‘ सालर ‘ को उनकी अनन्त यश यात्रा , उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाओं के साथ ‘ प्रशस्ति – पत्र ‘ संग ” अखिल भारतीय कलाधर सम्मान ” से विभूषित किया गया ।
इससे पूर्व गौतमसिंह पटेल ‘ सालर ‘ भारतीय साहित्य रत्न – बेस्ट राइटर , भारतेन्दु हरिश्चन्द्र हिन्दी सेवी सम्मान , विश्व भारती हिन्दी सम्मान , राष्ट्रभाषा सेवक सम्मान , ज्योतिष मर्मज्ञ की उपाधि से छः बार सम्मान – पत्र , ज्योतिष के क्षेत्र में लेखन , शोध और समाज सेवा के लिए सम्मान – पत्र , गीता पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के लिए प्रशस्ति – पत्र इत्यादि अनेक प्रशस्ति प्रमाण – पत्रों से अलंकृत हो चुके हैं ।

