सभी सफाईकर्मी बैठे आंदोलन पर, सफाई व्यवस्था ठप्प
धरमजयगढ़ । नगर के एक एल्डरमैन के द्वारा सफाईकर्मी से बदतमीजी और गाली गलौज करने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है और इस मामले को लेकर नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सफाईकर्मी मंगलवार से हड़ताल पर बैठ गए है। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है ।
आपको बता दें कि नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सफाई सुपरवाइजर ने एल्डरमैन महेश जेठवानी पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने बताया है कि वो सफाई कर्मियों से हमेशा बदतमीजी करते हुए गाली गलौज करते है। इसी क्रम में बीते दिन सुपरवाइजर तिवारी को ड्यूटी के दौरान एल्डरमैन महेश जेठवानी ने जातिगत गाली गलौज करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया है। वहीं इस घटना के बाद नगर पंचायत के तमाम सफाईकर्मी एल्डरमैन के खिलाफ आक्रोशित हो गए और मंगलवार को नगर पंचायत के सामने एल्डरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन पर बैठ गए। मामले को लेकर सुपरवाइजर ने बताया की एल्डरमैन के द्वारा अक्सर गाली गलौज किया जाता है, जिसे लेकर वो आंदोलन कर रहे है और जब तक उस पर कार्यवाही नही होगी सभी सफाईकर्मियो का आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं आंदोलन कर रही एक महिला सफाई कर्मी ने बताया की वो लोग सुबह से ही पूरे नगर का कचरा इक_ा करते है और जब तनखा की बारी आती है तो बोलने पर उक्त एल्डरमैन के द्वारा बदतमीजी से बात किया जाता है।
महिला ने आगे बताया की जब तक उक्त एल्डरमैन पर स्थानीय पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

