*जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश ने बताए ओपी को विधायक बनाने के पांच कारण*
रायगढ़:-विजय विश्वास नामांकन रैली की सभा के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ने रायगढ़ जिले के सभी विधायक प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए ओपी चौधरी को विधायक बनाने के पांच कारण बताए। ओपी के व्यक्तित्व के बारे प्रकाश डालते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा ओपी बतौर विपक्ष रायगढ़ की जनता की आवाज बने रहे। सड़क से लेकर विधान सभा की लड़ाई के दौरान सूबे की भूपेश सरकार ने कोल माफियाओं के खिलाफ आवाज दबाने के लिए एफ आई आर दर्ज की गई। दूसरी बड़ी वजह बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा धरना चक्का जाम आंदोलनों में ओपी की दमदार मोजुदगी ने पूरी सरकार के नाक में दम कर दिया। सड़को की दुर्दशा सुधारने के लिए ओपी ने घरघोड़ा से रायगढ़ तक दो दिवसीय पदयात्रा की। रायगढ़ वासियों को भरोसा है कि ओपी ही उनकी उम्मीदों का पूरा कर सकते है।

उनको जिताने की तीसरी बड़ी वजह बताने के लिए उमेश अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष शैलेश माली से जुड़े संस्मरण का जिक्र करते हुए कहा उनकी माता का इलाज एम्स में संभव था जो कि ओपी चौधरी के प्रयासों से संभव हों पाया। कार्यकर्ताओ में आई विपदा के लिए ओपी खड़े रहे। चौथा कारण बताते हुए उमेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनो सी एम की सभा में ओपी का खौफ नजर आया। मुख्यमंत्री बघेल राजधानी से रायगढ़ अपनी नाकामी छुपाने ओपी को कोसते नजर आए। सरकार ओपी चौधरी के आरोपों से भयभीत है। इसलिए भाजपा की डबल इंजन सरकार के वे ड्राइवर हो सकते है। ओपी चौधरी पर सी एम व्यक्ति गत हमले करते हुए बाहरी बता रहे और कहर बरपाने वाला बता रहे जबकि कांग्रेस ने खरसिया उप चुनाव में मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को लड़वाया वही रायगढ़ लोकसभा में कांग्रेस ने अजीत जोगी को लड़वाया वही रायगढ़ से पचास किमी दूर थाना बरमकेला तहसील बरमकेला निवासी स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक को जिताया बाहरी होकर भी आसान जीत हासिल करने वाले कोतरा रोड थाना क्षेत्र तहसील जनपद रायगढ़ एवम जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर बयांग निवासी ओपी चौधरी की लोकप्रियता से घबरा कर बाहरी बता कर मिथ्या प्रचार कर रही है।

