ग्राम पंचायत की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट जन चौपाल में पहुँचे चंद्रशेखरपुर के आन्दोलनकारी।
धरमजयगढ़ SDM आई एस अधिकारी सम्बित मिश्रा करेंगे चंद्रशेखरपुर शिकायत की जांच।
असलम आलम खान रिज़वी ब्यूरो हेड धरमजयगढ़ पिछले 6 दिनों से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रशेखरपुर में ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंचायत के सामने तम्बू लगाकर धरने पर बैठे हुए है, ये धरना प्रदर्शन अब पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है।
आंदोलनकारी ग्रामीण युवा पंचायत के सामने तम्बू लगाकर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार व पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार करना, इन मुद्दों पर अनशन पर बैठना शायद जिले का यह पहला मामला है जो कि ,अब यह मुद्दा धीरे – धीरे तूल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि काफी सालो से हमारे चंद्रशेखरपुर पंचायत में एक ही सचिव कुमारी नीरज राठिया पदस्थ है.जो कि अपनी ही मनमानी करती है हमारे द्वारा किसी भी कार्य की जानकारी पूछे जाने पर जवाब नहीं देती है. कभी तो ऐसा होता है कि जवाब देने के भय से 1-1 सप्ताह तक पंचायत भवन में ताले लगे रहते हैं ।यहाँ के सरपंच सचिव के इस रवैये से ग्रामीण जनता बेहद परेशान हैं.
बताना लाज़िमी है कि, चंद्रशेखरपुर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों द्वारा 03 अक्टूबर को जनपद पंचायत व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को किया गया था.जिसमें ग्रामीणों द्वारा 7 दिवस में जांच कार्यवाही का मांग किया गया था.कार्यवाही ना होने की स्थिति पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की बात कही गयी थी.पर शायद जनपद पंचायत में अंगद के पैर की तरहा सालों से जमे हुए अधिकारियों के कान में शिकायत की जूँ तक नही रेंगा ।
शिकायत को हल्के में लेते देख ग्रामीण उतरे भूख हड़ताल में, अब ऊंट आया पहाड़ के नीचे की तर्ज पर यहाँ चल रहे भूख हड़ताल को देख जनपद पंचायत सीईओ द्वारा 2 दिनों से लगातार जनपद पंचायत के पंचायत इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारियों को अनशन खत्म करने के व 20 अक्टूबर को जांच करने का आदेश दिया जा रहा था, पर अनशन पर बैठे ग्रामीणों द्वारा जनपद सीईओ को स्वयं आकर आस्वाशन देने की बात कही गयी। जब जनपद सीईओ द्वारा मोनी बाबा का रूप धारण करते हुए पंचायत भवन आने की बात पर कोई भी जवाब नही दिया गया तो जनपद स्तर की जांच से ग्रामीणों का भरोसा उठ गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा सोमवार को रायगढ़ कलेक्टरेट जन चौपाल में पहुंचकर अपनी समस्याओं से कलेक्टर सर को अवगत कराया व जिला के मुखिया को जिले स्तर से टीम बनाकर जांच करवाने की मांग की गई.इसके उपरांत रायगढ़ के संवेदनशील कलेक्टर भीमसिंह द्वारा धरमजयगढ़ SDM सम्बित मिश्रा से मंगलवार 20 अक्टूबर को जांच करवाने का आश्वासन दिया गया है ।ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की निष्पक्ष जांच में क्या कुछ निकालकर सामने आता है.सरपंच सचिव पर लग रहे आरोप में आखिर कितनी सच्चाई है ये आने वाला वक़्त ही तय करेगा.

