जोबाडाँड़ में वन अमला ने वन भूमि पर से हटाया अवैध कब्जा
उदयपुर:- वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत बड़े गांव बीट के जोबाडाँड़ कक्ष क्रमांक पी 2220 में देवरूप यादव एवं बालरूप यादव के द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर कच्चा मकान व लकड़ी का झोपड़ी बनाया गया था वन अमला द्वारा वन भूमि पर से कब्जा हटाया गया तथा झोपड़ी में लगे वनोपज को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में उपवन क्षेत्रपाल विनय कुमार पैकरा वनपाल बुलटू राम जुगेश साहू रजनीश शुक्ला वनरक्षक गिरीश बहादुर सिंह बिंदेश्वर इग्नेश बेक बुधसाय प्रवीण कुमार शर्मा कौशल पैकरा हरिशंकर उइके सहिस कपूर रेलूस खेस अमरनाथ सियाराम वर्मा राजेश राजवाड़े संतोष पैकरा दिनेश तिवारी ऋषि रवि श्रीमती अंशुमाला एक्का, श्रीमती राजमणि राजवाड़े सक्रिय रहे

