संजय कॉम्प्लेक्स के निर्माण का वादा पूरा नहीं कर पाई कांग्रेस
सुनके पूनम दीदी के गोठ ऐ दारी ओपी ला देबो वोट
रायगढ़:- रायगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब जनता को शिक्षा के सर्वोच्च पद पर पहुंचे एक पूर्व कलेक्टर को चुनने का अवसर मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी ने सरिया मंडल एवम कोड़ा तराई मंडल के ग्राम बारपाली,अमूर्रा,बार,कोड़ा तराई मंडल में औरदा, लोहर सिंग,मेंओपी चौधरी के पक्ष में प्रचार के दौरान कही। यह आम जनता का सौभाग्य होगा जब जनता को दमदार काबिल योग्य व्यक्ति के चयन का अधिकार मिलेगा। यह चुनाव आम जनता लड़ रही है। प्रचार के दौरान भाजपा नेत्री पूनम ने कहा भाजपा का संकल्प पत्र महिलाओ के हित को ध्यान मे।रखते हुए बनाया गया है। पूनम सोलंकी ने कहा भाजपा का संकल्प पत्र प्रदेश की महिलाओ की दशा दिशा बदलेगी। बेटी होने पर सरकार डेढ़ लाख रुपए जमा कराएगी। प्रति माह एक हजार रुपए विवाहिता महिला को दिए जाने के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए कहा इस निर्णय से महिलाओ को घर प्रंबधन में कोई परेशानी नही होगी।
इसके पहले मोदी जी प्रधान मंत्री आवास योजना में हर गरीब के लिए मकान बनाए जाने की योजना थी लेकिन कांग्रेस नही चाहती कोई गरीब मकान मालिक बने। पुनम सोलंकी ने भाजपा के पंद्रह सालो के भाजपा कार्यकाल का स्मरण कराया। भाजपा के कार्यकाल के दौरान बहुत से ऐसे कार्य हुए जो आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे। बीस सालो तक विधायक रहते पूर्व स्वास्घ्य मंत्री के के गुप्ता कोई स्वास्थ्य सुविधा नही दिला पाए लेकिनलेकिन भाजपा ने मेडिकल कॉलेज बनवाया। भाजपा की बड़ी जीत की चर्चा करते हुए पूनम सोलंकी ने कहा स्थानीय विधायक की निष्क्रियता रायगढ़ की समस्याओं का कारण है।इसका निदान ओपी चौधरी की जीत से दूर होगा। रायगढ़ में विकास के नए द्वार खुलेंगे। कांग्रेस कोई पांच विकास के बड़े काम गिनाने की स्थिति में नही है।

