रायगढ़ – – बीजेपी विधायक प्रत्याशी जनसंपर्क दौरे के तहत पुसौर मंडल के लंका पाली में ओपी ने भगवान के मंदिर में पूजा – अर्चना कर मत्था टेका और खुश हाली का आशीर्वाद मांगा। गाँववासियों ने बाजे – गाजे, पुष्पहार व तिलक लगाकर ओपी का भव्य स्वागत किया और आशीर्वाद देकर अपना समर्थन जताया। श्री चौधरी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई मन का एक मुश्त 31 सौ के भाव में पैसा मिलही अऊ एक मुश्त पैसा मिले ले किसान भाई मन ला सुविधा हो जाहि । 17 नवंबर के दिन सब्बो बर खास हे। ऐ दिन कमल छाप म बटन दबाके हमर भाजपा ल ऐ दारी भरपूर साथ दिहा अऊ प्रचंड बहुमत ले भाजपा के सरकार बनाहा। मैं आप मन के गाँव के बेटा हंव आशीर्वाद मांगे आय हंव मोला पूरा विश्वास हे आप सब झन के जरुर आशीर्वाद मिलही। भूपेश बघेल के भ्रष्ट कांग्रेस सरकार हर पांच साल के लिए मौका पाइस अऊ सब्बो चीज म घोटाला करके सिर्फ अपन कांग्रेस के जेब भरीस हे। ऐ बात ल सब्बो आदमी जान गिन हें। अब धोखा मत खाहा मैं आप मन ल जगाए आए हंव, जाग जावा। हमर भाजपा के सरकार बनते ही आप मन के जो भी समस्या रही ओला पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करबो ऐ मोर वादा हे अऊ मैं अपन वादा पूरा करे बर भरपूर हर संभव प्रयास करिहंव बस ऐसे ही साथ, समर्थन अऊ आशीर्वाद देवा। वहीं ग्रामवासियों ने ऐती ओति चारो कोति, हमारा विधायक कैसा हो ओपी भैया जैसा हो के नारे से सभास्थल गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात उन्होंने नंदेली में ग्रामवासियों को संबोधित कर उनसे मिलकर आशीर्वाद लिए। वहीं इस अवसर पर शहर से अरुण कातोरे, मनोज शर्मा, अफरोज डायमंड,सूरज शर्मा व लंकापाली के राजू पटेल, यादराम पटेल, दिनेश पटेल, उमेश पटेल, संजीव पटेल, शुभम पटेल, अमृत चौहान, हरिशंकर सिदार, चंद्र हास सिदार, रिषि सिदार, रुपेंद सिदार, चमरा चौहान, पदुम लाल चौहान, सुनील सिदार, ईश्वर सिदार, चित्रसेन सिदार, टीकाराम पटेल व नंदेली के बसंत पटेल, रमेश, मनोज पटेल, लंका पाली देव चौधरी, सुरेश चौधरी, गोवर्धन चौधरी सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

