कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत की खबर है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। कटघोरा के केदई वन परिक्षेत्र झिनपुरी गांव के की घटना है। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में 30 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा हैय। जहां कुछ दिनों पहले ही इस बेबी एलिफेंट ने जन्म लिया था। गांव के पास हसदेव नदी में डूबने से इसकी मौत बताई जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने जब बेबी ऐलीफेंट के शव का पीएम किया तो पता चला कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है। ऐसे में वन विभाग ने संभावना जताई है कि बेबी ऐलीफेंट नदी में डूब गया होगा। वन विभाग मामले की जांच कर रही है।

