रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया अगर बीजेपी छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो पांच साल में राज्य से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान के उतरने वाले स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखकर भगवान शंकर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्ति की। लेकिन छत्तीसगढ़ की (कांग्रेस) सरकार ने महादेव के नाम पर ‘सट्टा’ शुरू कर दिया। शाह ने जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में BJP की सरकार बनने के बाद, पांच वर्ष के भीतर राज्य से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बगीचा में जनसभा को सम्बोधित किया उन्होंने स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमन करते हुवे उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।उनके द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह संत गुरुघासीदास को भी याद किया.उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध धर्मांतरण किया गया। ये जूदेव जी की भूमि है यहां पर किसी भी आदिवासियों का धर्मांतरण नहीं होने देंगे।
अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार का राज रहा है। यहां ढेर सारे घोटाले कांग्रेस सरकार ने की है। उन्होंने कहा सट्टे पे सट्टा भूपेश कक्का करा रहे हैं।अमित शाह ने आगे कहा कि महादेव ऐप से सट्टा खिलवाने का काम भूपेश सरकार करा रही है। इस दौरान अमित शाह ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस अटका रही थी। लटका रही थी.. भटका रही थी। लेकिन नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी, 2024 को राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं।”
शाह ने कहा, “जब कांग्रेस की सरकार थी तब रोज पाकिस्तान से आतंकवादी घुस कर हमारे यहां धमाके करते थे। जब मोदी सरकार बनी तब आतंकवादियों ने उरी और पुलवामा में भी हमला करने की कोशिश की लेकिन 10 दिनों के भीतर ही पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया किया गया।” उन्होंने आगे कहा, “छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों के कुछ जिले अभी भी नक्सलवाद का दंश भोग रहे हैं। मैं कह रहा हूं आप डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा) बनाइए, पांच साल में हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे।”
उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बगीचा क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया। शाह ने कहा, “राहुल बाबा हमें कहते थे तिथि कब बताओगे? लो राहुल जी, तिथि बता दी … 22 जनवरी से 24 जनवरी, मुझे मालूम है कि आप दर्शन करने नहीं जाएंगे। बगीचा वाले सभी लोग तो जाएंगे ना?” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ। उन्होंने कहा, “हम आदिवासी भाई-बहनों का उनकी सहमति के बिना धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे और उनकी रक्षा करेंगे।”
अमित शाह ने भाजपा के घोषणा पत्र पर बात की और कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही 18 लाख परिवारों को पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास का सौगात देंगे। धान खरीदी 3100 रुपए में खरीदने का बात कहा,माताओं और बहनों को 12 हजार रुपए प्रत्येक साल देने का काम भी भाजपा करेगी यह भाजपा का वादा है। तेंदू पत्ता के क्षेत्र में चरण पादुका देकर तेंदू पत्ता संग्रहण 55 रुपए प्रत्येक मानक देने का काम और 45 सौ रुपए बोनस भी देंगे।हर माताओं को गैस 500 रुपए में देने का काम भी भाजपा करेगी।भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में भूपेश के सभी भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम भाजपा की सरकार करेगी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 1 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति करने का काम भी भाजपा करेगी । देश को सुरक्षित रखने का काम भी भाजपा की ही सरकार करेगी। कांग्रेस की सरकार में रोज पड़ोसी राज्य से घुसपैठिए घुसते थे पर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुवे पाकिस्तान के घर में घुस आतंकवादियों को नष्ट किया है।डबल इंजन की सरकार बनते ही नक्सलवाद को राज्य से खत्म करने का काम किया जायेगा।स्वास्थ सुविधाओं में भी गरीब को 5 लाख का सुविधा दिया था जिसे 10 लाख कर दिया जायेगा और आम आदमी को 50 हजार के जगह 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए मिलेगा। बिजली और मकान के क्षेत्र में भी काफी काम भाजपा ने किया है और आगे भी करेगी।भाजपा ने ओडिसा की आदिवासी गरीब महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना आदिवासियों का सम्मान किया है, 8 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है।आदिवासियों बच्चो के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने का कार्य मोदी ने किया है। हर घर में कमल का संदेश गया है महतारी वंदन योजना का पर्चा भरने का काम अनिवार्य करें 1 हजार रुपए प्रत्येक माह आपके खाते में अवश्य ही भाजपा देगी।मोदी 2024 में निश्चित रूप से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ में भी ऐसी मजबूत सरकार बनाएं जो विकास के लिए डबल इंजन का काम करे।प्रगति के रास्ते में ले जाने भाजपा प्रत्यासी श्रीमती रायमुनी भगत को जिताने अपील शाह ने मंच से किया और समर्थन मांगा।


