रायगढ़ । स्वीप रायगढ़ के तहत न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, माननीय न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय ने रायगढ़ जिले के सभी मतदाताओं से 17_नवंबर को मताधिकार का उपयोग कर निर्वाचन में शत प्रतिशत भागीदारी की अपील की है
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा- रायगढ़ जिले के मतदाताओं जैसा कि आप सभी को मालूम है। आने वाले 17 नवंबर को हमारे रायगढ़ जिले में विधानसभा का चुनावों के लिए मतदान होना है।एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये आप सभी का फर्ज हैकि आप इस चुनाव में अपने मताअधिकार का प्रयोग अवश्य करें।इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने हमारे 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई है।इसके साथ ही आयोग की अपेक्षा है कि हमारे सभी युवा मतदाता जो प्रथम बार इस चुनाव में अपनें वोट का डालेंगे।वे सभी मतदान में शतप्रतिशत भागीदारी करें और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दे।मै आपस भी से पुन:अपील करता हूँ कि इस निर्वाचन में हम सभी 17 नवंबर को वोट डालने जरूर जाएं और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। |चलो रायगढ़िया वोट देवईया” जय हिंद।

