रायगढ़ । मतदान होने में अब महज तीन दिन का समय ही शेष रह गया है। वहीं सभी पार्टियों के प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए खूब प्रचार – प्रसार में लगे हुए हैं। इसी प्रचार – प्रसार के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी गोपाल बापोड़िया भी जनसंपर्क में लगे हैं।

वे अपनी पार्टी के अनेक समर्थकों के साथ सुबह से रात निर्धारित समय तक जनता के द्वार जाकर उनसे सेवा करने के लिए समर्थन मांग रहे हैं।वहीं पार्टी के सदस्यों का कहना है कि हम शहर से गाँव तक जाकर जन – जन से मिल रहे हैं और लोगों का भरपूर स्नेह व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज पार्टी के सभी सदस्यों ने ढ़ोल – नगाड़े आतिशबाजी के साथ जामगांव, लोईंग, महापल्ली, जुर्डा,कोतरलिया, लोचन नगर सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा गोपाल बापोडिया के साथ किए साथ ही क्षेत्र की सभी जनता से मिलकर प्रत्याशी गोपाल बापोड़िया ने लोगों से निवेदन किया कि मुझे एक बार सेवा करने का अवसर जरुर दीजिए। उन्होंने कहा कि यदि आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा तो जीत के बाद फिर आपकी सेवा में पूरी ईमानदारी के साथ सदैव जनता की सेवा में समर्पित रहूँगा। इसी तरह टीम के सदस्यों का कहना है कि शहर से लेकर गांवों तक की जनता का आम आदमी पार्टी व प्रत्याशी गोपाल बापोड़िया को भरपूर समर्थन के साथ आशीर्वाद दे रहे हैं। जिससे आम आदमी पार्टी के सभी साथियों में अपार उत्साह है। वहीं वे हर संभव प्रचार – प्रसार कर रहे हैं साथ ही हर जनता से भी मिल रहे हैं। इसी तरह शहर के पार्टी सदस्यों के साथ – साथ सभी ग्रामीण कार्यकर्ता भी प्रचार – प्रसार व समर्थन के लिए प्रत्याशी गोपाल बापोड़ियाका साथ दे रहे हैं। जिससे पार्टी का संबल बढ़ा है।
दीपावली की दी बधाई – आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी गोपाल बापोड़िया ने सभी जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और खुशी से भरा रहे साथ ही सभी उन्नति के पथ पर हमेशा अग्रसर रहें। यही मेरी शुभकामनाएँ हैं। साथ ही उन्होंने लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमेशा मुझे इसी तरह आपका स्नेह और साथ मिलता रहे यही मेरे जीवन की खुशी है।

