भिलाई। छत्तीसगढ़ में फसल कटाई का काम चल रहा है। इस बीच दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हर्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला नंदिनी थाना का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अरसनारा निवासी किसान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक मंगलवार को धान की फसल कटवाने हार्वेस्टर लेकर खेत पहुंचा। जब हार्वेस्टर चालक पीछे की तरफ किया, तो राजेश उसकी चपेट में आ गए। हार्वेस्टर राजेश के ऊपर से गुजर गई।
आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

