रायगढ़, सीटीसी धर्म बहनों द्वारा संचालित रायगढ़ के लोकप्रिय विद्यालय सेंट टेरेसास कान्वेंट स्कूल एवं कॉलेज मे बुधवार दिनांक 20.12.23 को वार्षिक उत्सव “टेरेशियन- द सेंटीनेल्स ऑफ एस. डी. जी.” नामक रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।यह कार्यक्रम दो चरणों मे दिनांक 20.12.23 एवं 21.12.23 को रखा गया था।

प्रथम दिवस मे मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी जी ने इस वार्षिकोत्सव की शोभा बढ़ाई। द्वितीय दिवस मे मुख्य अतिथि के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ रेणु पटेरिया विशेष अतिथि के रूप मे एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री संतोष रावत जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम में चारचाँद लगाया। वार्षिकोत्सव का मुख्य विषय सतत विकास के वैश्विक सह लक्ष्यों जिसे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन मे लिया गया था, मे मानव के योगदान का संदेश आम जनता तक पहुचाना था ।



कार्यक्रम मे धरती माँ की उत्पत्ति एवं विकास की गाथा को चार भागों मे प्रथम एरा से चतुर्थ एरा तक विभाजित किया गया था। प्रथम एरा मे पंचतत्वों से जीवन के आरंभ, द्वितीय एरा मे मानव के खेती के आरंभ एवं फसलों से जुड़े उत्सव ,त्तृतीय एरा मे मानव द्वारा पृथ्वी को दूषित करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, लैंगिक शोषण, अवसर की समानता जैसे मुद्दों पर विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य एवं कला की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर चतुर्थ एरा मे मानव निर्मित इन सभी समस्याओं के समाधान और जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय फादर वर्गीस, मेधा पाटकर एवं अन्ना हज़ारे जैसे महान शख्सियत के योगदान का संदेश देकर बच्चों ने कार्यक्रम के मुख्य विषय की सार्थकता को स्पष्ट किया । कार्यक्रम में अवसर की समानता के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से पहाड़ मंदिर स्थित विद्यालय के मुक बधिर छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। सभी पालकों ने संस्था प्रमुख सिस्टर ज्वाला,प्रबंधिका सिस्टर शेनशी, उप प्राचार्या सिस्टर अर्पिता मुक्ति प्रकाश शालिनी की प्राचार्या सिस्टर जोबी एवं सिस्टर टेसी के प्रबंधन एवं व्यवस्था की प्रशंसा की । वहीं दूसरी ओर संस्था प्रमुख सिस्टर ज्वाला ने कार्यक्रम के सफलता का श्रेय अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं, गैर शिक्षण कर्मचारी एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभावान बच्चों को दी। सभी पालकों की उपस्थिति एवं शांतिपूर्ण संचालन से कार्यक्रम अविस्मरणीय था ।


