सेवा से मन पवित्र होता है :आचार्य शिवानंद दानी


शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध किरोड़ीमल शासकीय महाविद्यालय रायगढ़ के प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला बैस के संरक्षण में महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त द्वारा ग्राम तेलीपाली में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस भिलाई के भौतिकी के सेवानिवृत व्याख्याता आचार्य शिवानंद दानी योग प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित हुए.उन्होंने कैरियर,आहार -विहार, सेवा के महत्व,उपवास से लाभ एवं अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयं के प्रयोग और अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक ढंग से स्वयंसेवकों समझाया. आचार्य ने कहा, सेवा से मन पवित्र होता है. स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है, इसलिए यम -नियम, योगा, शुद्ध आहार विहार और उपवास को जीवन में शामिल करना अनिवार्य है.इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के अलावा विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिका और छात्र -छात्राएं उपस्थित थे.वहीं चतुर्थ दिवस पोषण आहार एवं स्वास्थ्य विषय पर महाविद्यालय के विभागध्यक्ष अंग्रेजी के वरिष्ठ प्रोफेसर चारु चंद्र मिश्रा, डॉ. प्रीति षडंगी, प्रो. शिवाकांत इजारदार, प्रो. अमित धरदुबे, प्रो. अर्जुन झा, डॉ. तनुजा अनंत, हाईस्कूल के प्राचार्य जी. एल. नायक एवं स्वयंसेवकों ने अपने विचार रखे. इस कार्यक्रम से पोषण आहार की पूर्ति एवं स्वास्थ्य पर इसके पड़ने वाले प्रभाव से सभी अवगत हुए.कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. सी. गुप्ता,प्रो. दीप्ति निकुंज, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अंकिता सिद्धार्थ के सतत मार्गदर्शन में सरपंच श्री मधुसूदन पटेल, दिलीप पटेल, बंटी सिदार के विशेष सहयोग शिविर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है.

