सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान बरमकेला के सास्कृतिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है जो किसी को नया जीवन प्रदान करता है। यह शिविर टीचर एसोसिएशन बरमकेला ब्लॉक के द्वारा किया गया था। इसमें 65 दानदाताओं ने रक्त दान किया। यह रक्त समिति की ओर से ऐसे मरीज को प्रदान किया जाएगा, जो गरीब होते हैं और जिनके पास डोनर नही होते। श्री चौहान ने सभी रक्त दानदाताओं को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस रक्त दानदाता में महिला शिक्षक भी शामिल थे।

