रायगढ़. विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक है। इसमें ना युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोडमैप है और ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति।इसमें ना युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोडमैप है और ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति। बीजपी ने चुनाव के समय एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा था, लेकिन बजट में नई नौकरियों के लिए कोई प्रावधान ही नहीं हैं। कॉलेज जाने वाले छात्रों से यात्रा भत्ता देने का वादा किया था पर इसके लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं है।500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा करने वाले भाजपाई गैस सब्सिडी के लिए एक रुपए का भी बजट प्रावधान नहीं कर पाए हैं। भाजपा सरकार जुमलो की सरकार है।भाजपा सरकार की यह घोषणा भी सबके खातों में 15-15 लाख, और 5 ट्रिलियन इकोनामी की तरह ही भविष्य में जुमले बाजी साबित होगी। छत्तीसगढ़ की आम जनता को 500 रूपए में सिलेंडर देने का वादा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को एक लाख रोजगार देने का वादा इस बजट में फिर एक बार जुमला साबित हुआ। बजट केवल लोक लुभावन है इसमें जनता के लिए कुछ नही है। बटज को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे बनाया गया लोगो दिग्भ्रमित कर वोट लेने की साजिश वाली राजनीति भाजपा कर रही है।

