रायगढ़. मंगलवार की रात लगभग 10.25 बजे शनि मंदिर के सामने केलो पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि एक युवक ने उसे देखा और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। नदी में पानी कम होने के कारण महिला को थोड़ी ही देर में बचा लिया गया। महिला को एंबुलेंस से आरएल अस्पताल लाया गया। उसके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। देर शाम यहां शहर के नामचीन लोगों की भीड़ लगी रही। महिला पुराने सेलिनो स्टील संचालक और कपड़ा व्यवसायी परिवार की बताई जा रही है। उसने घरेलू कलह के कारण यह कदम उठाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक महिला पहले रेलवे ट्रेक पर गई थी लेकिन थोड़ी देर के बाद वह ब्रिज पर आई और नदी में कूद गई।

