रायगढ़. घरघाेड़ा थाना क्षेत्र नरवाडीपा उरांव पारा में पुरानी रंजिश के कारण साले ने शराब पीने के बाद अपने बहनाेई की टांगी मार कर हत्या कर दी। कुछ देर बाद कमरे के अंदर पहुंचे मृतक के पुत्र ने पिता काे खून से लथपथ देखा ताे शाेर मचाया। तब तक आराेपी माैके से भाग निकला। पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची और शव बरामद किया। हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वार्ड नंबर-3 नरवाडीपा उरांव पारा निवासी सतीश एक्का ने बताया कि साेमवार रात 9 बजे के करीब उसके घर के पास बने इंदिरा आवास से पिता ललित एक्का के कराहने की आवाज आई ताे उसने जाकर देखा कि उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे और मामा अजीत कमरे से बाहर निकल रहा था। जैसे ही उसने टाेका ताे वह भाग निकला। जब तक वह पिता काे इलाज के लिए अस्पताल ले जाता। उसकी माैत हाे गई। सतीश ने बताया कि जशपुर का रहने वाला उसका मामा अजीत टाेप्पाे घरघाेड़ा के एक ढाबे में काम करता है। इसलिए वह उसके घर पर रुकता था। मामा के घर पर रुकने के कारण घर से कुछ दूर स्थित बाबा के इंदिरा आवास में पिता और मामा रुकने लगे थे। दाेनाें एक साथ उसी मकान में बैठते-साते थे। साेमवार काे नवाखाई त्योहार हाेने के कारण घर पर मुर्गा बना और दाेनाें ने खूब दारू पी। शाम 6 बजे के करीब ललित एक्का और अजीत में घर रहने और खाने पीने काे लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद ललित घर से निकल कर पास बने इंदिरा आवास में चला गया। अजीत ढाबे पर 8 बजे तक चला जाता था, लेकिन वह नहीं गया। रात 9 बजे तक कमरे से पिता की कराहने की आवाज आई ताे उसने जाकर देखा ताे पिता पर टांगी से हमला किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र के कथन के अनुसार आराेपी मामा है। जिसने मामूली बात पर नशे की हालत में हत्या कर दी।
अक्सर हाेती थी कहा सुनी, शराब साथ पीते थे
टांगी से युवक की हत्या की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस काे मृतक ललित एक्का के परिजन ने बताया कि साले अजीत से अक्सर ललित का विवाद हाेता था। लेकिन शाम हाेती ही दाेनाें साथ बैठ शराब पीते थे। साेमवार काे भी घर में लंबे समय से रुकने और अपने घर जशपुर न जाने की बात पर विवाद हुआ। लेकिन दाेपहर में एक साथ दाेनाें मुर्गा लेकर आए और पकाकर खाया।

