रायगढ़. शहर के काफी संख्या में लाेग पंजरीप्लांट स्थित कलेक्शन सेटंर में आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए पहुंचे। सुबह 9 बजे के करीब जाे लाेग पहले पहुंच गए उन्हें एक दाे कुर्सियों पर बैठा कर उनकी विधिवत ढंग से स्वाब सैंपल लिया गया। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियाें ने जांच बूथ के बाहर रखी कुर्सियां हटवा दी, जाे वृद्ध और बीमार लाेग जांच कराने से पहले कुर्सी पर बैठने की काेशिश की ताे उन पर बैठने से कर्मियाें व डाक्टराें ने मना कर दिया। कलेक्शन सेंटर पर माैजूद स्टाफ का कहना था कि कुर्सियां सैनिटाइज नहीं है, अगर आप संक्रमित नहीं हुए ताे खतरा है। इस पर वहां माैजूद कुछ युवा लाेग बीमार और बुजुर्गाें की हालत देख हुज्जत शुरू की ताे स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए । वहां पर माैजूद लाेगाें ने बताया कि जमीन पर बैठ कर जांच कराने से नाक, गले में स्वाब सीक चुभने का खतरा रहता है। सीएमएचओ डा. एसएन केशरी ने बताया कि कलेक्शन सेंटर पर पर्याप्त कुर्सियां, फिर शिकायत मिली है, जांच कराते है।

