तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह घटना प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में हुई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण प्लांट में धमाके की भी सूचना है, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के समय लगभग 1500 कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बयान जारी कर आग लगने की पुष्टि की है और बताया कि आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
इस दुर्घटना से प्लांट में उत्पादन पर व्यापक प्रभाव पड़ने की आशंका है, और नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद ही किया जा सकेगा।

