छत्तीसगढ़ में नक्सल मामलों की जांच के तहत एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी है। आज कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा में एनआईए ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे, जिनमें एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी छापा शामिल है।
इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। हालांकि, छापेमारी से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। एनआईए की इस कार्रवाई से संभावित बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। जांच अभी भी जारी है, और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

