बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है, जहां मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। यह घटना बीती रात ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में हुई, जहां नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की निर्मम हत्या कर दी और शव को गांव में छोड़ दिया। इसके पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी छोड़ा।
यह घटना तब सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही गंगालुर के सावनार में भी दो युवकों की हत्या इसी तरह के आरोप में की गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की योजना बनाई है, लेकिन अब तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस तरह की घटनाओं से इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।


