रायगढ़ जिले में करंट लगने से तीन हाथियों की मौत हो जाने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल की है, जहां इन दिनों 78 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। जानकारी के अनुसार, जंगल में बिछी 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिसके संपर्क में आने से तीन हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत हाथियों में एक शावक भी शामिल है।


