बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने प्रशंसकों को हाल ही में एक ऑनलाइन घोटाले के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि एक व्यक्ति उनके नाम का उपयोग कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा है। यह धोखेबाज उनके मैनेजर का नकल करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और उनसे अर्जुन कपूर से मिलवाने का दावा कर रहा है।
अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक रैंडम अकाउंट मेरे मैनेजर होने का दावा करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और मुझसे मिलने का ऑफर दे रहा है। कृपया जान लें कि ये संदेश वैध नहीं हैं, और मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है।” उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे इस तरह के धोखाधड़ी के झांसे में न आएं और किसी भी लिंक पर क्लिक करने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
अर्जुन ने पोस्ट में आगे कहा, “कृपया इन घोटालों के झांसे में न आएं, सुरक्षित और सतर्क रहें। यदि आपको ऐसे संदेश मिलते हैं तो कृपया तुरंत अकाउंट की रिपोर्ट करें। सुरक्षित और आनंदमय क्रिसमस मनाएं।”
अर्जुन कपूर का यह कदम उनके फैंस को इस तरह के ऑनलाइन घोटालों से बचाने के लिए था और वह चाहते हैं कि लोग इन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें।


