बिलासपुर जिले में पूर्व प्रेमी ने युवती के घर के बाहर बवाल मचाया। उसने हाथ में धारदार हथियार रखकर जान से मारने की धमकी दी।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पूर्व प्रेमी ने युवती के घर के बाहर बवाल मचाया। उसने हाथ में धारदार हथियार रखकर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने उसके हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

