छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर और सुकमा में छापेमारी की है। ईडी की टीम ने भूपेश बघेल सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के रायपुर स्थित घर और उनके बेटे हरीश लखमा के सुकमा स्थित आवास पर दबिश दी। साथ ही, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान ईडी की टीम में 8 अधिकारी शामिल थे। रायपुर में पूर्व मंत्री लखमा के घर के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे।

