बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के छतवा जंगल में 19 दिसंबर को नर हाथी का शव मिलने के बाद वन विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी थी। पहले दो आरोपियों, हरि सिंह और परमेश्वर सिंह, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार थे। गुरुवार को वन विभाग को इस मामले में सफलता मिली और उन्होंने दो फरार आरोपियों, गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा (36) और बालदेव सिंह (48), को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 50, 51 और 52 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेजा गया।

