रायगढ़. जेल परिसर में स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय काम्पलेक्स में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र मेें सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस कल घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करेगी। सूत्रों का कहना है कि शराब पीने के विवाद पर अधेड़ ने दुलेश्वरी की हत्या की है। यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब दोनों ने पहले एक पाव गोवा की शराब पी, शराब कम हो जाने के कारण अधेड़ ने कहा कि अब शराब तू मंगा। उसके बाद महिला ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो दोनों के बीच जमकर छीना झपटी हुई जिसके बाद महिला नीचे गिर गई और उसके सिर पर चोट लगी। उसके बाद भिखारी भोई गुस्से में आकर दिलेश्वरी महंत का गला दबा दिया जिससे महिला की मौत हो गई और उसके बाद भिखारी भोई घटना स्थल से फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने भिखारी को कस्टडी में लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

