सुरक्षाबलों ने सोरनामाल जंगल में नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने के लिए चक्रव्यूह की रणनीति अपनाई, जिससे नक्सली भागने में असफल रहे। इस ऑपरेशन के दौरान मारे गए नक्सलियों के शव और आटोमेटिक हथियार मौके से बरामद किए गए हैं। गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को काबू करने में मददगार साबित होगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सली बस्तर क्षेत्र से भागकर गरियाबंद में घुसे थे। हालांकि, उनकी पहचान अभी की जा रही है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी रखा है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी को समाप्त किया जा सके।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा से सटे इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
