छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनाम वाली महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती मारी गई। वह जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी और नक्सलियों के डीकेएसजेड की प्रेस टीम प्रभारी थी।
मुठभेड़ के दौरान एक इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई। फायरिंग सुबह 9 बजे तक जारी रही। इस साल अब तक बस्तर में 119 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं।
इसके अलावा, बीजापुर में 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 14 पर 68 लाख रुपये का इनाम था। यह आत्मसमर्पण पीएम मोदी के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ। सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को समाप्त करने के मिशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

