फरसगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोड़ागांव जिले के फरसगांव नगरीय क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने इन आरोपियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा, पुलिस ने मदिरापान के बाद वाहन चलाने वाले बाइक और पिकअप चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की है, क्योंकि नशे में वाहन चलाने से सड़क हादसे और जान-माल की हानि होती है।
इसी बीच, कुरुद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 90 पौवा देशी प्लेन और सीलबंद शराब के साथ दो आरोपियों भीषम साहू (21) और नरेश साहू (20) को पकड़ा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमृत राईस मिल के सामने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

