रायपुर | 12 अप्रैल 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना के लिए “नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत-पुनर्वास नीति 2025” लागू की है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को न केवल सुरक्षा, बल्कि ₹5 लाख तक मुआवजा, ₹50,000 प्रोत्साहन राशि, रोजगार, शिक्षा और विवाह अनुदान जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
? हथियार जमा करने पर मिलने वाली राशि:
- LMG: ₹5 लाख
- AK-47 / त्रिची रायफल: ₹4 लाख
- SLR/INSAS: ₹2 लाख
- .303 रायफल: ₹1 लाख
- ग्लॉक पिस्टल/315 बोर बंदूक: ₹30,000
- अन्य हथियारों पर नियमानुसार मुआवजा
? अतिरिक्त लाभ:
- IED या विस्फोटक की सूचना देने पर ₹25,000 तक
- बड़े हथियार डंप की जानकारी पर ₹1 लाख इनाम
- विवाह अनुदान ₹1 लाख
- पति-पत्नी दोनों के आत्मसमर्पण पर संयुक्त लाभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हिंसा समाधान नहीं है, आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने वालों को सम्मान और भविष्य मिलेगा।”
यह नीति नक्सलियों के पुनर्वास और राज्य में स्थायी शांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

