महाराष्ट्र के कल्याण के 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने तलोजा जेल में आत्महत्या कर ली। गवली ने तड़के 3:30 बजे जेल में तौलिया से फांसी लगाई। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेजा गया है।
विशाल गवली (35) को दिसंबर 2024 में कल्याण के कोलसेवाड़ी इलाके से 24 दिसंबर को लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके साथ उसकी पत्नी साक्षी को भी गिरफ्तार किया, जो इस जघन्य अपराध में शामिल थी।
पुलिस के अनुसार, गवली और उसकी पत्नी पर बच्ची का अपहरण करना, दुष्कर्म करना और हत्या करने का आरोप है। बच्ची का शव ठाणे के पडघा इलाके में मिला था, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
इस मामले में 948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया था, जिसमें गवली और साक्षी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच में पाया गया कि गवली ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी, जबकि साक्षी ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की।
गवली की आत्महत्या को लेकर स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

